Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2019

उन्नाव रेप: चचेरी बहन ने बताया, एक-एक को मारने की थी धमकी

उन्नाव रेप कांड में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर लगातार घिरते जा रहे हैं. रविवार को रेप पीड़िता कार से रायबरेली जा रही थी तभी एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी. इसमें पीड़िता गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई है और दो रिश्तेदारों की मौत हो गई. कार में सवार पीड़िता के वकील भी ज़ख़्मी हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. कार और ट्रक की टक्कर की जांच साज़िश के नज़रिए से भी की जा रही है. इसकी जांच प्रदेश की योगी सरकार ने सीबीआई को सौंप दी है. कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी को घेरा तो बुधवार को यूपी बीजेपी ने कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर पार्टी से पहले से ही निलंबित थे और निलंबन अब भी रद्द नहीं हुआ है. इस मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 10 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में पीड़िता का इलाज चल रहा है. वो सीरियस है. उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक़ अभी कुछ कहा नहीं जा सकता. उनके सिर पर चोट लगी है. एक साल से जांच हो रही है. सीबीआई एक महीने में दो बार बयान लेती है. विधायक के डर से पी ड़िता चा...